ePaper

मतदान के लिए मतदाताओं को अधिकारी व कर्मी ने किया जागरूक

Updated at : 17 Oct 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान के लिए मतदाताओं को अधिकारी व कर्मी ने किया जागरूक

विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को लौकहा पंचायत सरकार भवन में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

सरायगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को लौकहा पंचायत सरकार भवन में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें अधिकारी, स्वच्छता कर्मी, सेविका और जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया. बीडीओ अच्युतानंद ने महादलित टोला सहित विभिन्न गांवों में वोटरों को मतदान के अधिकार एवं जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया. उन्होंने पहले मतदान फिर जलपान के तहत अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. कहा कि अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है. खासकर महिलाओं, युवाओं एवं प्रथम मतदाताओं ने भी इन गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लिया. मौके पर मुखिया महारानी देवी, मनोज कुमार यादव, नित्यानंद भार्गव, जीविका बीपीएम मृत्युंजय कुंवर, स्वच्छता समन्वयक अजय कुमार ठाकुर, एलएस सीमा सोनी, स्वच्छता पर्यवेक्षक अनिल कुमार यादव, सुशील कुमार सिंह, दिनेश कुमार, राहुल कुमार, सुधीर कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन