प्रेक्षक ने किया मतदान सामग्री कोषांग का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

नोडल पदाधिकारी,मतदान सामग्री कोषांग ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं आयोग के निर्देशानुसार पूर्ण कर ली गई हैं

विज्ञापन

सुपौल. विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत आज पूर्वाह्न 11:30 बजे निर्वाचन प्रेक्षक महोदय ने मतदान सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारी सहित सभी सहयोगी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षक ने आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई सभी सामग्री लिफाफे, प्रपत्र (फार्म) एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की बारीकी से जांच की. उन्होंने कार्यों के सुव्यवस्थित संचालन एवं समुचित तैयारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की. नोडल पदाधिकारी,मतदान सामग्री कोषांग ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं आयोग के निर्देशानुसार पूर्ण कर ली गई हैं और निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराने की तैयारी पूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन