ePaper

ऑब्जर्वर ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

Updated at : 08 Nov 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
ऑब्जर्वर ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

ऑब्जर्वर के साथ बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता सहित सेक्टर पदाधिकारी भी थे

विज्ञापन

छातापुर. ऑब्जर्वर सह आईएएस सौमित्र शंकर सेन गुप्ता ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. चार या उससे अधिक बूथ वाले स्थानों पर पहुंचे ऑब्जर्वर ने तैयारी का जायजा लेते कई आवश्यक निर्देश दिए. ऑब्जर्वर के साथ बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता सहित सेक्टर पदाधिकारी भी थे. ऑब्जर्वर ने उच्च माध्यमिक विद्यालय रतनसार स्थित बूथ संख्या 407, 408, 409 उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरिधरपट्टी, सरदार टोला स्थित बूथ संख्या 402, 403, 404, कबीर कृपानाथ उच्च प्लस टू विद्यालय हरिहरपुर स्थित बूथ संख्या 398, 399, 400, 401 आदि बूथों पर पहुंच कर मतदान की तैयारी से अवगत हुए. इस दौरान ऑब्जर्वर ने छात्रों को बांटे गए संकल्प पत्र को लेकर सभी एचएम से आवश्यक जानकारी ली. छात्रों से माता-पिता व सहित रिश्तेदार व सगे संबंधियों से मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा. इसके अलावा ऑब्जर्वर बूथ क्षेत्र के कई बस्ती व टोले पर भी पहुंचे और स्वीप कोषांग के तहत आम मतदाता को मतदान के अधिकार व महत्व को बताया. कहा कि मतदान करना संवैधानिक अधिकार है. प्रत्येक मतदाता को सारे काम छोड़कर पहले मतदान करना है, आपके एक-एक मत से लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होगी इसलिए आप सभी मतदान केन्द्र पहुंचकर बिना किसी प्रलोभन या भय के निष्पक्ष रूप से मतदान करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन