ePaper

संगठन को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे नितिन नवीन : सचिन

Updated at : 22 Jan 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे नितिन नवीन : सचिन

भाजपा की सरकार बनी, जो उनके कुशल रणनीतिक नेतृत्व को दर्शाता है

विज्ञापन

राघोपुर. बिहार के निवर्तमान पथ निर्माण एवं नगर विकास मंत्री व भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष और उल्लास का माहौल है. इस अवसर पर भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगड़िया ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन नवीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, कड़े परिश्रम और पार्टी के प्रति निष्ठा का परिणाम है. उन्होंने कहा कि नितिन नवीन जी ने बिहार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया है. सचिन माधोगड़िया ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रभारी के रूप में नितिन नवीन जी के नेतृत्व में पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली. वहां भाजपा की सरकार बनी, जो उनके कुशल रणनीतिक नेतृत्व को दर्शाता है. इससे पूर्व वे सुपौल जिला के संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन जी भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे. संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे. साथ ही उन्होंने इस नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन