सुपौल में जनगणना के दूसरे चरण से पहले शुरू होगी 9 जनसुविधा अनुभागों की गणना, 1 से 30 अगस्त तक चलेगा अभियान

विज्ञापन
बैठक में दिशा-निर्देश से अवगत कराते बीडीओ  | Prabhat Khabar Network

बैठक में दिशा-निर्देश से अवगत कराते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड में 1 अगस्त से 30 अगस्त तक जनसुविधाओं से जुड़े 9 प्रमुख अनुभागों का सर्वे अभियान चलेगा। शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, बिजली जैसी सेवाओं का डेटा DCHB ऐप के माध्यम से एकत्र किया जाएगा। यह जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

विज्ञापन

Supaul News: सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड में जनगणना के दूसरे चरण से पहले एक महत्वपूर्ण सर्वे अभियान शुरू होने जा रहा है. 1 अगस्त से 30 अगस्त तक राजस्व ग्राम स्तर पर जनसुविधाओं से जुड़े 9 प्रमुख अनुभागों की गणना की जाएगी, जिसमें शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, बैंकिंग, परिवहन, सिंचाई, कृषि और हस्तशिल्प जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं का डाटा एकत्र किया जाएगा. यह कार्य DCHB ऐप के माध्यम से किया जाएगा और इसके लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों तथा गणना पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ई-किसान भवन में हुई तैयारी बैठक

गुरुवार को छातापुर मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन के सभागार में बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में जनगणना कार्य से जुड़े क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई.

बैठक में जनसुविधा अनुभागों की गणना प्रक्रिया, DCHB ऐप के उपयोग, डाटा संग्रहण की पद्धति और क्षेत्रीय समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में सीओ रविराज कुमार, मनरेगा पीओ शिव नारायण लाल, बीसीओ अमृत राज, निर्वाचन शाखा के हरेंद्र कर्ण सहित प्रखंड के सभी पर्यवेक्षीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

दूसरे चरण से पहले क्यों हो रही यह गणना?

बीडीओ सह प्रखंड चार्ज पदाधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण की शुरुआत से पहले राजस्व ग्राम स्तर पर जनसुविधाओं से जुड़े नौ अनुभागों की गणना अनिवार्य रूप से की जाएगी.

यह अभियान 1 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगा और इसका उद्देश्य प्रत्येक गांव में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का अद्यतन डाटा तैयार करना है.

उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए वही कर्मी लगाए गए हैं जो जनगणना के प्रथम चरण से ही संबंधित कार्यों में जुड़े हुए हैं.

Supaul News: DCHB ऐप से होगा पूरा सर्वे

पूरी गणना प्रक्रिया DCHB (District Census Handbook) ऐप के माध्यम से की जाएगी.

क्षेत्रीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में जाकर गणना पर्यवेक्षकों के साथ समन्वय स्थापित करें और निर्धारित प्रारूप के अनुसार आंकड़ों का संग्रह सुनिश्चित करें.

Also Read: Bankipur By Election: बांकीपुर में सिर्फ 34.30 प्रतिशत वोटिंग, तेजस्वी बोले- राजद की जीत तय, भाजपा को लेकर क्या बोले

Also Read: Minister Deepak Prakash: अब तक मंत्री कैसे बने हुए हैं दीपक प्रकाश, सुप्रीम कोर्ट का बिहार सरकार से सवाल


विज्ञापन
संजय कुमार पप्पू

लेखक के बारे में

By संजय कुमार पप्पू

संजय कुमार पप्पू प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. छातापुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन