अवैध रिया पॉली क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अस्पताल सील, ऑपरेशन के बाद भर्ती 8 मरीज सदर अस्पताल शिफ्ट

Updated:
विज्ञापन

अबैध क्लिनिक पर छापामारी करते एसडीएम एवं सिविल सर्जन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुपौल में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रिया पॉली क्लिनिक को सील कर दिया है. क्लिनिक में 8 मरीजों का ऑपरेशन किया गया था, जिन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Supaul Health Action: सुपौल. जिले में अवैध अस्पतालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को सदर एसडीएम मनोहर साह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने नगर परिषद के वार्ड संख्या-26 स्थित रिया पॉली क्लिनिक में छापेमारी की. जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद प्रशासन ने क्लिनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया.

विज्ञापन

छापेमारी के दौरान अस्पताल से फरार हुआ स्टाफ

कार्रवाई के दौरान अस्पताल में कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला. वहीं क्लिनिक संचालक रमेश कुमार दास समेत पूरा स्टाफ कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गया. जांच टीम को ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं कराया गया.

आठ मरीजों का हुआ था ऑपरेशन

सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा ने बताया कि क्लिनिक में भर्ती आठ मरीजों का ऑपरेशन किया गया था. मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए सभी को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

प्राथमिकी दर्ज कर होगी कानूनी कार्रवाई

सिविल सर्जन ने कहा कि बिना वैध मान्यता और योग्य चिकित्सकों के अस्पताल का संचालन कानून का गंभीर उल्लंघन है. क्लिनिक संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

सदर एसडीएम मनोहर साह ने कहा कि जिले में अवैध अस्पतालों और क्लिनिकों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की अपील

Supaul Health Action: कार्रवाई के बाद जिले में अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि इलाज कराने से पहले अस्पताल की वैधता और चिकित्सकों की योग्यता की जानकारी अवश्य लें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन