संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 07 Mar 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में गुरुवार की रात्रि एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी. मृतका की पहचान सिमराही नगर पंचायत के वार्ड 06 निवासी हेमंत कुमार की 19 वर्षीया पत्नी मीरा कुमारी के रूप में की गयी.

विज्ञापन

घर में जमीन पर बेसुध पड़ी थी महिला, अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने घोषित किया मृत, प्रतिनिधि, राघोपुर. थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में गुरुवार की रात्रि एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी. मृतका की पहचान सिमराही नगर पंचायत के वार्ड 06 निवासी हेमंत कुमार की 19 वर्षीया पत्नी मीरा कुमारी के रूप में की गयी. घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. जानकारी अनुसार, मृतका मीरा कुमारी का मायके मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के मोहली गांव में है. नवंबर 2024 में उसकी शादी सिमराही बाजार के हेमंत कुमार के साथ हुई थी. हेमंत कुमार पेशे से फुटकर व्यापारी हैं और सिमराही में ठेला लगाकर केला बेचने का काम करता है. जानकारी अनुसार, गुरुवार की देर संध्या अचानक मीरा जमीन पर पड़ी हुई दिखी. इसके बाद परिवार के सदस्यों ने तत्काल उसे रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही मीरा के मायके वाले भी ससुराल पहुंचे. जहां माहौल बेहद गमगीन था. घटना की जानकारी देते मृतका के पति हेमंत कुमार ने बताया कि वे रोज की तरह ठेले पर केला बेचने निकले थे. देर शाम जब वे घर लौटे तो उन्होंने मीरा को जमीन पर बेसुध पड़ा पाया. इसके बाद तुरंत शोर मचाकर परिवार वालों को बुलाया और इलाज के लिए अस्पताल ले गये, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है. फिलहाल, किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन