ePaper

नवपदस्थापित एसडीपीओ ने संभाला पदभार

Updated at : 25 Jun 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
नवपदस्थापित एसडीपीओ ने संभाला पदभार

कानून-व्यवस्था को बनाए रखना प्राथमिकता

विज्ञापन

-कानून-व्यवस्था को बनाए रखना प्राथमिकता त्रिवेणीगंज. अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को नवपदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर निवर्तमान एसडीपीओ विपिन कुमार ने उन्हें कार्यभार सौंपा और शुभकामनाएं दी. पदभार ग्रहण के बाद एसडीपीओ विभाष कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना होगी. उन्होंने कहा, जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाना हमारी जिम्मेदारी है. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर और सही तरीके से पहुंचे, यह सुनिश्चित करना भी पुलिस प्रशासन की भूमिका का हिस्सा है. एसडीपीओ विभाष कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि यह कार्य विभागीय कर्मियों, स्थानीय प्रशासन और आमजन के सहयोग से पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाएगा. उन्होंने क्षेत्र की जनता से भी सद्भाव, सतर्कता और जागरूकता के साथ सहयोग करने की अपील की और भरोसा दिलाया कि त्रिवेणीगंज अनुमंडल में सशक्त, जवाबदेह और संवेदनशील पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन