दीया जलाने पर पड़ोसी ने की मारपीट, घर का सामान भी लूटा, छानबीन में जुटी पुलिस
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Apr 2020 1:28 AM
किसनपुर : थाना क्षेत्र के सुखासन गांव में रविवार की रात 9:00 बजे दीया जलाने पर एक 28 वर्षीय महिला को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया गया. वहीं घर का सारा सामान भी लूट लिया. घर में बांधा सभी मवेशी को खोलकर यत्र-तत्र भगा दिया गया. पीड़िता मीरा देवी को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र किसनपुर […]
किसनपुर : थाना क्षेत्र के सुखासन गांव में रविवार की रात 9:00 बजे दीया जलाने पर एक 28 वर्षीय महिला को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया गया. वहीं घर का सारा सामान भी लूट लिया. घर में बांधा सभी मवेशी को खोलकर यत्र-तत्र भगा दिया गया. पीड़िता मीरा देवी को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र किसनपुर लाया गया. इलाज के बाद पीड़िता अपने पिता के साथ किशनपुर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि पीड़िता का पति मनोज यादव छह माह पूर्व हरियाणा कमाने गया हुआ है. जो लॉकडाउन में फंस गया है.
प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार की रात 9:00 बजे दीया जलाने से पड़ोसी द्वारा मना किया गया. बावजूद पीड़िता अपने घर आंगन में दीपावली की तरह दीप जलाकर उसके बाद थाली बजाने लगी. इसी पर उनके पड़ोसी मटर यादव, रणजीत यादव, विनोद यादव सहित उनके परिवार के अन्य महिला आंगन घुस कर मीरा देवी के साथ बुरी तरह से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया. पीड़िता मीरा देवी द्वारा बताया गया कि बक्सा में पति द्वारा भेजे गये ₹10 हजार रुपये सहित अन्य समान सभी लोग उठाकर ले गेये. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. जांच के लिये पुलिस कर्मियों को भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










