SUPAUL सुपौल में सख्ती के बीच शांतिपूर्ण माहौल में नीट-यूजी परीक्षा आज, 1484 परीक्षार्थी शामिल

Updated:
विज्ञापन
SUPAUL सुपौल में सख्ती के बीच शांतिपूर्ण माहौल में नीट-यूजी परीक्षा आज, 1484 परीक्षार्थी शामिल

जिले में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) रविवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की जा रही है.

विज्ञापन

सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट :

जिले में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) रविवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की जा रही है. इस महत्वपूर्ण परीक्षा में जिले के करीब 1484 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है, जबकि परीक्षार्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 11 बजे से ही शुरू कर दी गई है. परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है. जिले के तीन प्रमुख केंद्र सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज, टीसी उच्च माध्यमिक विद्यालय और हजारी उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरावगढ़ पर दंडाधिकारियों के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. केंद्रों के बाहर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र पर पहुंचने और परीक्षा से संबंधित सभी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं. परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन