समग्र समाज के विकास के लिए तत्पर है एनडीए सरकार : सांसद

इस दौरान लोगों ने सांसद को क्षेत्र की समस्या से भी अवगत कराया
जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया गया सदस्यता अभियान दर्जनों लोगों ने ली सदस्यता बलुआ बाजार. बसंतपुर प्रखंड के बिशनपुर शिवराम पंचायत में शनिवार को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किशन मंडल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान सांसद दिलेश्वर कामैत, पूर्व विधायक लखन ठाकुर, जदयू जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव, जिला महासचिव खुर्शीद आलम, जिला जदयू प्रवक्ता प्रमोद मंडल मुख्य रूप से मौजूद थे. इस दौरान बिशनपुर शिवराम वार्ड 07 निवासी प्रमोद साह को सभी शीर्ष नेतृत्व के समक्ष जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी का दायित्व सौंपा गया. वहीं इस दौरान लोगों ने सांसद को क्षेत्र की समस्या से भी अवगत कराया. समस्या से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बचे जितने भी सड़क व पुलियों का निर्माण बाकी है. उन सभी को पूरा कर लिया जाएगा. कहा कि एनडीए की सरकार समग्र समाज के विकास के लिए सदैव तत्पर है. इस मौके पर श्री साह ने हर्ष जताते हुए बताया कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा. उन कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहण करने का प्रयास करेंगे. मौके पर दर्जनों लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण किया. मौके पर बलुआ मुखिया रामजी मंडल, हृदयनगर मुखिया संतोष मेहता, दीपू दत्ता, सागर मंडल, आमोद साह, बिनोद साह, राजेन्द्र साह, बिंदेश्वरी साह, बबलू साह, दशरथ प्रसाद साह, अब्दुल मुस्लिम, सुरेश शर्मा, सकलदेव मंडल, अभिमन्यु साह, संजय साह, गौरी शंकर साह, प्रमोद कुमार झा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




