दिवंगत नाई के परिजनों से मिले सांसद

Updated:
विज्ञापन
दिवंगत नाई के परिजनों से मिले सांसद

पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

विज्ञापन

पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने का दिया आश्वासन छातापुर. स्थानीय सांसद दिलेश्वर कामैत गुरुवार अपराह्न प्रखंड के झखाड़गढ़ पंचायत स्थित भट्टावारी गांव पहुंचे. उन्होंने दिवंगत बुजुर्ग नाई जगदीश ठाकुर के परिजनों से मुलाकात की और घटना पर दुख जताया. घटना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी लेने के बाद उन्होंने इस घटना को जघन्य अपराध बताते दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया. सांसद के साथ पूर्व विधायक लखन ठाकुर, जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, खुर्शीद आलम, किशन मंडल, संजय अग्रवाल सहित पार्टी के स्थानीय कई नेता मौजूद थे. सांसद ने कहा कि बुजुर्ग नाई को घर बुलाकर कुदाल से प्रहार कर हत्या कर दिया गया यह तो जघन्य अपराध है. पीड़ित परिवार को हरहाल में उचित न्याय मिलेगा. दोषी को कीसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएंगे. सीएम नीतीश कुमार का भी यही पैगाम है कि दोषी व्यक्ति को दंडित होना ही है चाहे वह कितना ही बड़ा व्यक्ति हो. घटना को लेकर एसपी व डीएसपी से भी बात हुई है. पूर्व विधायक ने कहा कि नाई के साथ इस प्रकार की नृशंस घटना इससे पहले कहीं भी न देखा है और ना ही सुना है. ऐसी घटना से समाज भी कलंकित होता है. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार आनंद, मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन, मोती अहमद, प्रकाश साह, गुलाम सरवर, गफ्फार साफी, मंजेश यादव, रामचंद्र मंडल, राजकुमार सिंह, बालेश्वर पासवान, लीलानंद पासवान मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन