बसेरा-2 अभियान के तहत 14 भूमिहीन परिवारों को मिला वासगीत पर्चा

Updated:
विज्ञापन
बासगीत पर्चा प्राप्त करते लाभुक व मौजूद अधिकारी | Prabhat Khabar Network

बासगीत पर्चा प्राप्त करते लाभुक व मौजूद अधिकारी | Prabhat Khabar Network

बिहार सरकार के बसेरा-2 अभियान के तहत राघोपुर में 14 भूमिहीन परिवारों को उनके आवासीय भूमि का कानूनी अधिकार मिला है. अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया ने चयनित लाभुकों को वासगीत पर्चा सौंपा. शेष लाभुकों को 15 अगस्त को पट्टा वितरण किया जाएगा.

विज्ञापन

Basera-2 Campaign: राघोपुर (सुपौल). अंचल कार्यालय में शनिवार को बिहार सरकार के बसेरा-2 अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में 14 भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा वितरित किया गया. कार्यक्रम में अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया एवं राजस्व अधिकारी आकांक्षा मिश्रा ने चयनित लाभुकों को वासभूमि का कानूनी अधिकार प्रदान करते हुए पर्चा सौंपा.

तीन मौजा के 14 परिवारों को मिला लाभ

अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया ने बताया कि जुलाई 2026 के तहत चलाए जा रहे बसेरा-2 अभियान में मौजा नरहा, फिंगलास और अड़राहा के कुल 14 भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि का अधिकार दिया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र भूमिहीन परिवार को सुरक्षित आवासीय भूमि उपलब्ध कराना है.

15 अगस्त को मिलेगा शेष लाभुकों को पर्चा

अंचलाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत चिन्हित अन्य पात्र भूमिहीन परिवारों को आगामी 15 अगस्त को वासगीत पर्चा वितरित किया जाएगा. इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है.

इन लाभुकों को मिला वासगीत पर्चा

कार्यक्रम में रीता देवी, भूमि मंडल, जगतारण देवी, रिकू देवी, सोनिया देवी, सुमन्ती देवी, मनिका देवी, आशा कुमारी, मिथिलेश सादा, शिवचन्द्र सादा, बौआ सादा, दयावती, राधा देवी तथा श्यामवती देवी को वासगीत पर्चा प्रदान किया गया.

हर पात्र परिवार तक पहुंचेगा योजना का लाभ

Basera-2 Campaign: अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया ने कहा कि अंचल प्रशासन सभी पात्र भूमिहीन परिवारों को वासभूमि का अधिकार दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है. निर्धारित समयसीमा के भीतर शेष लाभुकों को भी वासगीत पर्चा उपलब्ध करा दिया जाएगा.


विज्ञापन
आशुतोष झा

लेखक के बारे में

By आशुतोष झा

आशुतोष झा प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. राघोपुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन