त्रिलोकधाम गोसपुर में विधायक का किया स्वागत

महाराजजी ने विधायक को अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया
करजाईन बाजार. निर्मली विस क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव का परमानंदपुर पंचायत के त्रिलोकधाम गोसपुर में स्वागत किया गया. महाराजजी ने विधायक को अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान विधायक ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता के विश्वास से वो क्षेत्र की सेवा में जुटे हैं. लगातार जनसंपर्क कर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में लगे रहते हैं. इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता शशि प्रसाद सिंह, सत्यनारायण मेहता, कृत्यानंद मेहता, जीवन झा, ज्योतिंद्रनाथ मिश्र, आचार्य धर्मेंद्रनाथ मिश्र, पंडित गौरव मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




