विधायक ने लगाया जनता दरबार, लोगों ने सुनायी समस्या

बसंतपुर पीएचसी के सात आशा कार्यकर्ता पर हुई विभागीय कार्रवाई को लेकर सभी आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्या रखी
वीरपुर. क्षेत्र भ्रमण के दौरान वीरपुर पहुंचे छातापुर भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह ने गुरुवार को वीरपुर आईबी में जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्या को सुनकर उसका निष्पादन भी किया. आयोजित जनता दरबार में बसंतपुर पीएचसी के सात आशा कार्यकर्ता पर हुई विभागीय कार्रवाई को लेकर सभी आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्या रखी. पुनः विभागीय कार्रवाई को वापस लेने और कार्य स्थल पर कार्य करने की मांग को रखा. वहीं कुछ लोगों ने अनुमंडल अस्पताल परिसर से लगातार बाइक की चोरी की जानकारी देते हुए कहा कि अस्पताल परिसर से बाइक की चोरी होती है, जिससे आम लोग परेशान हैं. परमानंदपुर पंचायत के गोशपुरपट्टी में सड़क के निर्माण को लेकर मांग रखी गई. स्थानीय लोगों का कहना था कि गोसपुर वार्ड संख्या 10 में बारिश के दिनों में अधिक जलजमाव होता है. बरसात से पूर्व यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोगों की मुसीबत इस साल फिर बढ़ेगी. लोगों की शिकायत के बाद विधायक श्री सिंह ने आशा मामले पर कहा कि मामले की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से लेकर इस मामले का निष्पादन किया जाएगा. अस्पताल परिसर से बाइक की चोरी को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई. वहीं गोसपुरपट्टी में सड़क निर्माण को लेकर बताया कि सड़क को देखकर पहले यह तय करना जरूरी है कि किस मद से सड़क का निर्माण संभव है. अभियंता को बुलाकर इसका डीपीआर तैयार कर सड़क के निर्माण का आश्वासन दिया गया. जनता दरबार में गोपाल आचार्य, अभय जैन, जीवछ सिंह, सुरेन्द्र मेहता, कमल सिंह, पशुपति प्रसाद गुप्ता, अप्पू सिंह, मोनू पांडे, मनीष सिंह, दिव्यांशु शेखर, अनिल सिंह, गणेश यादव, रोशन यादव आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










