दिवंगत बुजुर्ग नाई के परिजनों से मिले मंत्री, हत्यारे को सख्त सजा दिलाने के प्रति किया आश्वस्त

मंत्री ने कुदाल से प्रहार कर की गई इस हत्या को नृशंस बताते गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया.
– मंत्री ने मृतक की पत्नी को निजी तौर पर किया आर्थिक सहयोग छातापुर स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू क्षेत्रीय भ्रमण के क्रम में सोमवार को झखाड़गढ़ पंचायत के भट्टावारी गांव पहुंचे. जहां उन्होने दिवंगत बुजुर्ग नाई जगदीश ठाकुर के परिजनों से मुलाकात की. मंत्री ने कुदाल से प्रहार कर की गई इस हत्या को नृशंस बताते गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया. मंत्री के साथ सुपौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव के अलावे पार्टी के कई स्थानीय नेता भी मौजूद थे. मुलाकात के दौरान मंत्री ने हत्याकांड के संदर्भ में दिवंगत की पत्नी अरूणा देवी एवं उनके पुत्रों से विस्तृत जानकारी ली. वहीं हत्यारे को सख्त से सख्त सजा दिलाने के प्रति आश्वस्त किया. मंत्री श्री बबलू के द्वारा मृतक की पत्नी को निजी तौर पर नगदी 25 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई और सरकारी स्तर से भी आर्थिक सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया. इस दौरान मंत्री ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ही इस प्रकार की घटना को अंजाम दे सकता है. ऐसे व्यक्ति को कानूनी तौर पर सख्त सजा मिलेगी ही सामाजिक स्तर पर भी इसे बहिष्कृत किया जाना चाहिए. कहा कि राजा हो या रंक सभी के घरों में धार्मिक अनुष्ठान से लेकर कर्मकांड तक में ठाकुर की अनिवार्यता रहती है. लोग अपने गांवों में ठाकुर को बसाकर उसके भरण पोषण में सहयोग किया करते हैं. परंतु दक्षिणा मांगने पर ऐसी वारदात को अंजाम देना अक्षम्य अपराध है और ऐसी घटना समाज को भी कलंकित करता है. बताया कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद उन्होंने एसपी से बात की और हत्यारे की तत्काल गिरफ्तारी करवाई गई. अब अदालत में कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाकर जल्द से जल्द हत्यारोपी को सजा दिलवाने के लिए एसपी से बात की जायेगी. इससे पूर्व मंत्री श्री बबलू घीवहा पैक्स अध्यक्ष इंद्रानंद पाठक के घर पहुंचे और उनके पौत्र के मुंडन संस्कार पर बच्चे को आशीष प्रदान किया. मंत्री के साथ भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सह 20सूत्री अध्यक्ष पवन कुमार हजारी, केशव कुमार गुड्ड, ललितेश्वर पांडेय, रामटहल भगत, सुरेंद्र ठाकुर, भुवन ठाकुर, अलख ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










