नहर में नहाने के दौरान डूबने से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम

घटना शुक्रवार शाम पांच बजे की लगभग की है
प्रतापगंज. थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत स्थित एमबीसी नहर में नहाने गये एक अधेड़ की मौत डूबने से हो गई. घटना शुक्रवार शाम पांच बजे की लगभग की है. बताया जाता है पंचायत के वार्ड 04 निवासी बेचन मरीक (50) दैनिक काम निपटा कर घर से पूरब गुजरने वाली एमबीए सी नहर में गया था. नहाने के क्रम में पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया. जिससे उसकी मौत हो गई. कुछ समय बाद जब वह घर नहीं आया तो परिजन उसकी खोज करने लगे. जिस जगह वह नहाने गया था उसी जगह परिजनों ने खोज की तो उसकी लाश पानी में डूबी हुई मिली. लाश देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. खबर लिखने तक परिजन लाश की पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हो रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




