एनएच 57 पर बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, दो जख्मी, विरोध में सड़क जाम

Updated at : 03 Aug 2024 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच 57 पर बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, दो जख्मी, विरोध में सड़क जाम

बाइक चालक व बाइक पर बैठे एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गये

विज्ञापन

सरायगढ़. एनएच 57 धिमरा धार पिपराखुर्द के समीप शनिवार की शाम बाइक की ठोकर से 55 वर्षीय एक अधेड़ की मौत हो गयी. जबकि बाइक चालक व बाइक पर बैठे एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गये. दोनों जख्मियों को स्थानीय लोगों द्वारा पीएचसी भपटियाही लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार कर 28 वर्षीय मो नशीम को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. जानकारी अनुसार पिपराखुर्द पंचायत के नारायणपुर वार्ड नंबर 08 निवासी उपेंद्र मुखिया एनएच क्रॉस कर घर जा रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहा बाइक सवार ने ठोकर मार दिया. जिससे उपेंद्र मुखिया की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. विरोध में आक्रोशित लोगों ने एनएच 57 जाम कर दिया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. घायल दुनीलाल सादा भेजा मधुबनी निवासी ने बताया कि वे लोग बांस खरीद बिक्री का कारोबार करते हैं. रतनपुरा से अपने घर भेजा जा रहे थे. इसी दौरान यह घटना घटी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराने के प्रयास में जुटे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन