दो लाख रुपये के साथ अधेड़ व युवक हिरासत में, वाहन जब्त

हिरासत में लिए गए व्यक्ति को भीमनगर कस्टम को सौंप दिया गया है
वीरपुर. एसएसबी 45 वीं बटालियन के भीमनगर बीओपी के जवानों ने चेक-पोस्ट ड्यूटी के दौरान एक अधेड़ व एक युवक को दो लाख रुपये और एक बोलेरो के साथ पकड़कर भीमनगर कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया. 45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पीलर संख्या 206/7 के पास भारत-नेपाल पारंपरिक मार्ग से दो युवक बोलेरो से मुद्रा लेकर जाने वाले हैं. सूचना के आधार पर एसएसबी के भीमनगर चेक-पोस्ट ड्यूटी में तैनात बल ने पूरी चौकसी बढ़ा दी. जैसे ही सूचना आधारित संदिग्ध गाड़ी दिखी तो गाड़ी को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान उनके पास से दो लाख के भारतीय मुद्रा बरामद हुए. दोनों को हिरासत में लिया गया. पकड़े गए दोनों की पहचान मधेपुरा जिला के श्रीपुर निवासी 54 वर्षीय अंजू कुमार और कौशलपुर निवासी 29 वर्षीय सुरेश कुमार के रूप में की गई है. हिरासत में लिए गए व्यक्ति को भीमनगर कस्टम को सौंप दिया गया है. इस कार्रवाई में एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक अनुराग व अन्य तीन जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










