फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी मनाने का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी मनाने का दिया संदेश

फ्लैग मार्च में काफी संख्या में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल थे

विज्ञापन

निर्मली. रामनवमी को लेकर निर्मली प्रशासन व पुलिस ने नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च में काफी संख्या में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल थे. फ्लैग मार्च निर्मली थाना से निकलकर दस लाख चौक स्थित चैती दुर्गा स्थान व शहर के मुख्य मार्ग होते ग्रामीण इलाकों होते हुए थाना परिसर में वापस लौटा. प्रशासन ने लोगों से रामनवमी पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. कहा कि रामनवमी को भक्तिमय व आध्यात्मिक माहौल में मनाये. फ्लैग मार्च में निर्मली डीएसपी राजू रंजन कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राणा रणविजय सिंह, निर्मली बीडीओ आरुषि शर्मा, सीओ विजय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष सियावर मंडल, मरौना थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, डगमारा थानाध्यक्ष रामानुज सिंह, कुनौली थानाध्यक्ष राजू कुमार सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन