मवेशी तस्करी का प्रयास विफल, 9 मवेशी व टाटा पिकअप जब्त, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जवानों द्वारा वाहन को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें 08 गाय एवं 01 बछड़ा बरामद किए गए.

विज्ञापन

वीरपुर सशस्त्र सीमा बल की 45वीं वाहिनी, वीरपुर अंतर्गत सीमा चौकी नरपतपट्टी द्वारा नियमित पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान मवेशियों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया गया. इस कार्रवाई में एसएसबी के जवानों ने 09 मवेशियों (08 गाय एवं 01 बछड़ा) के साथ एक टाटा पिकअप वाहन को जब्त किया. वहीं मौके से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी नरपतपट्टी के जिम्मेदारी क्षेत्र में मवेशियों की तस्करी की संभावना को लेकर विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष पेट्रोलिंग दल का गठन किया गया. गठित पेट्रोलिंग दल ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्पर संख्या 1775 के समीप पहुंचकर एक संदिग्ध टाटा पिकअप वाहन को आते हुए देखा. जवानों द्वारा वाहन को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें 08 गाय एवं 01 बछड़ा बरामद किए गए. पूछताछ के दौरान वाहन में सवार व्यक्तियों ने अपना नाम मो फयाज, ग्राम शाहपुर; मो राजमूल, ग्राम सतनपट्टी तथा मो शमीबिल्ला, ग्राम नरपतपट्टी, सभी जिला सुपौल का निवासी बताया. बरामद मवेशियों के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका. इसके बाद नियमानुसार 09 मवेशियों, टाटा पिकअप वाहन तथा तीनों आरोपियों को हिरासत में लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई. बाद में सभी को फाटक कमलदाह, कुर्साकांटा, जिला अररिया को सुपुर्द कर दिया गया. इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक नरेश कुमार सहित अन्य एसएसबी कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. एसएसबी ने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्र में मवेशी तस्करी सहित सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए बल पूरी तरह सतर्क, सतत और प्रतिबद्ध है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन