सुपौल में डिग्री काॅलेज निर्माण के लिए प्रस्तावित कृषि फाॅर्म की जमीन का विधायक ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

बीएसएनएल टावर के समीप सिंचाई विभाग की जमीन का मुआयना करते विधायक | Prabhat Khabar Network

छातापुर में डिग्री कॉलेज के स्थायी भवन के निर्माण की दिशा में अहम कदम उठाया गया है. विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने कृषि फार्म की 5 एकड़ जमीन का निरीक्षण किया. यह निरीक्षण कॉलेज के साथ-साथ स्टेडियम, आईबी और विवाह भवन निर्माण की संभावनाओं को भी दर्शाता है.

विज्ञापन

Chhatapur Degree College: सुपौल के छातापुर में डिग्री कॉलेज शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक उसका अपना भवन नहीं है. कॉलेज के स्थायी भवन के लिए जमीन की तलाश तेज हो गई है. बुधवार को स्थानीय विधायक सह पूर्व कैबिनेट मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने छातापुर पहुंचकर प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया. विधायक ने कृषि फार्म की जमीन के साथ-साथ एसएच-91 किनारे बीएसएनएल टावर के पास सिंचाई विभाग की जमीन का भी जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विधायक ने कहा कि डिग्री कॉलेज का अपना भवन हो, इसी उद्देश्य से चिन्हित जमीन का निरीक्षण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कृषि फार्म की करीब पांच एकड़ जमीन डिग्री कॉलेज के लिए चिन्हित की गयी है.

पांच एकड़ में बनेगा डिग्री कॉलेज का भवन

कृषि फार्म की जमीन प्रखंड मुख्यालय के बीचोंबीच स्थित है. विधायक के अनुसार कॉलेज भवन के निर्माण के लिए यह स्थान उपयुक्त है. स्थानीय लोगों की ओर से कॉलेज के साथ ही स्टेडियम बनाने का सुझाव भी दिया गया है.

प्रस्तावित स्टेडियम के लिए करीब तीन एकड़ जमीन की जरूरत बतायी गयी है. विधायक ने कहा कि कृषि फार्म के पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है. यदि डिग्री कॉलेज और स्टेडियम का निर्माण एक साथ होता है तो क्षेत्र को एक बेहतर शैक्षणिक और खेल परिसर मिल सकता है.

इससे कॉलेज के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी. वहीं, स्थानीय युवाओं को भी स्टेडियम का लाभ मिलने की उम्मीद है.

पहले सिंचाई विभाग की जमीन भी देखी

कृषि फार्म की जमीन का निरीक्षण करने से पहले विधायक ने एसएच-91 के किनारे बीएसएनएल टावर के समीप सिंचाई विभाग की जमीन का भी जायजा लिया. यहां विभिन्न सरकारी भवनों के निर्माण की संभावनाओं को देखा गया.

विधायक ने बताया कि बीएसएनएल टावर के समीप आईबी यानी निरीक्षण भवन और आधुनिक विवाह भवन के निर्माण की योजना है. छातापुर के लोगों की ओर से लंबे समय से आधुनिक विवाह भवन की मांग की जाती रही है.

ऐसे में यदि प्रस्तावित भवन का निर्माण होता है तो स्थानीय लोगों को शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

विधायकों के लिए सरकारी कार्यालय की भी योजना

विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चाहते हैं कि सभी विधायकों का अपना सरकारी कार्यालय हो. ऐसे कार्यालय में विधायक समय-समय पर लोगों से मिल सकेंगे और राष्ट्रीय पर्व पर झंडोत्तोलन भी कर सकेंगे.

उन्होंने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में आईबी के निर्माण की मांग भी पूर्व से विधायक करते रहे हैं. मुख्यमंत्री ने सभी प्रखंडों में आईबी निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

जमीन हस्तांतरण के बाद शुरू होगा निर्माण

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को चिन्हित जमीनों की पैमाइश कराने का निर्देश दिया. उन्होंने आवश्यक जमीन का नजरी नक्शा तैयार करने को भी कहा, ताकि भूमि का सही मेजरमेंट कर संबंधित विभाग को हस्तांतरित कराया जा सके.

विधायक ने कहा कि संबंधित विभागों से भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करायी जाएगी. इसके बाद जल्द ही प्रस्तावित भवनों के निर्माण का काम शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा.

अब छातापुर के लोगों की नजर इस बात पर है कि जमीन की पैमाइश और हस्तांतरण की प्रक्रिया कितनी तेजी से पूरी होती है और डिग्री कॉलेज, स्टेडियम, आईबी व विवाह भवन की योजनाएं कब धरातल पर उतरती हैं.

Chhatapur Degree College: निरीक्षण में अधिकारी और स्थानीय नेता रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ सीओ रविराज कुमार सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय नेता मौजूद रहे. मौके पर शालिग्राम पांडेय, केशव कुमार गुड्डू, गौरीशंकर भगत, शिवकुमार भगत, सुशील कर्ण, ललितेश्वर पांडेय, पवन कुमार हजारी, रामटहल भगत, थानाध्यक्ष प्रमोद झा, बीपीआरओ देश कुमार और अंचल अमीन सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Also Read: भागलपुर: नवगछिया के राघोपुर में 22 मजदूरों से भरी नाव पलटी, 20 का रेस्क्यू; 2 की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Also Read: नेपाल में बाढ़ से बिहार में दहशत, अमित शाह ने किया सम्राट चौधरी को फोन, मांगी पूरी जानकारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन