मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन 161 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

चौथे दिन गुरुवार को दोनों ही पाॅलियों में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कर ली गई
वीरपुर. मैट्रिक परीक्षा के लिए मुख्यालय में बनाये गए सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर चौथे दिन गुरुवार को दोनों ही पाॅलियों में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कर ली गई. दोनों पाॅलियों में कुल 161 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार एस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दोनों ही पाॅलियों में कुल 20, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसंतपुर में 16, मध्य विद्यालय वीरपुर शालीवासा में 07, राजकीय 2 उच्च विद्यालय वीरपुर परीक्षाकेंद्र पर 18, एलकेए उच्च विद्यालय वीरपुर में 09, कन्या मध्य विद्यालय वीरपुर में 06, उत्क्रमित उच्च विद्यालय ह्रदयनगर में 23, जया महिला कॉलेज वीरपुर में 29, आदर्श कोसी महिला इंटर कॉलेज वीरपुर में 22 और विश्वकर्मा इंटर कॉलेज वीरपुर परीक्षा केंद्र पर 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




