सड़क हादसे में जख्मी राज मिस्त्री की पटना पीएमसीएच में मौत

सड़क हादसे में जख्मी नगर पंचायत निर्मली के वार्ड नंबर 07 निवासी एक राजमिस्त्री की इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में मौत हो गयी
निर्मली. सड़क हादसे में जख्मी नगर पंचायत निर्मली के वार्ड नंबर 07 निवासी एक राजमिस्त्री की इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में मौत हो गयी. शुक्रवार की देर रात घर पर शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. मृतक की पहचान नगर पंचायत निर्मली वार्ड नंबर 07 निवासी गुदर साह के 30 वर्षीय पुत्र दुर्गा साह के रूप में हुई है. परिजन कृष्णा कुमार ने बताया कि 23 जून को मृतक अपने घर से मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के बेलहा बथनाहा गांव स्थित रामचन्द्र मंडल के घर गए थे. वहां से राज मिस्त्री का काम करके रात में अपने घर लौट रहा था. इसी बीच मधुबनी जिले के परसा चौक के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. इसके बाद अज्ञात वाहन से टक्कर मारने वाले लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती करवाया गया. डॉक्टर उनका उपचार ही कर रहे थे कि मौका पाकर टक्कर मारने वाले लोग अस्पताल से भाग निकले. इधर अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख चिकित्सक के द्वारा बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया था. लिहाजा परिजनों ने पहले उन्हें डीएमसीएच में भर्ती करवाया. वहां से भी उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




