छत्रपुरेश्वर नाथ मंदिर से निकली शिवजी की बारात, धूमधाम से संपन्न हुआ शिव-पार्वती का विवाहोत्सव

आकर्षण का केंद्र बना रहा. जगह-जगह अघोड़ी टीम के द्वारा प्रदर्शित तांडव ने सबों का मन मोह लिया.
छातापुर महाशिवरात्रि के दिन बुधवार की शाम मुख्यालय बाजार स्थित बाबा छत्रपुरेश्वर नाथ शिवालय सह महावीर मंदिर से शिव बारात निकाली गई. गाजे बाजे के साथ भव्य रूप से निकाली गई बारात में हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए. नेपाल के अघोरी टीम में शामिल विभिन्न स्वरूप में सुसज्जित कलाकारों की एक से बढ़कर अद्भुत प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा. जगह-जगह अघोड़ी टीम के द्वारा प्रदर्शित तांडव ने सबों का मन मोह लिया. वहीं रथ पर सवार शिवजी व अन्य देवताओं तथा हनुमान जी की वेशभूषा में सजे कलाकार बारात में चार चांद लगा रहे थे. शिवालय के पुजारी पंडित राजकिशोर गोस्वामी के सानिध्य में निकली बारात का जगह-जगह स्वागत किया. कई स्थानों पर स्टॉल लगाकर बारात का शर्बत, मिष्ठान, खीर व हलुआ तथा खीचड़ी प्रसाद से स्वागत किया गया. वहीं पेयजल की भी पर्याप्त इंतजाम देखा गया. शिवजी के बारात में शामिल शिव भक्त युवाओं के उमंग व उत्साह सातवें आसमान पर दिख रहा था. भोलेनाथ के जयकारों के बीच बारात नाचते थिरकते बारात हाईस्कूल चौक स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ शिवालय पहुंची. वहां भी हाईस्कूल चौक के लोगों द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया गया. पंडित राजकिशोर गोस्वामी के द्वारा शिवालय में मांगलिक रश्म पूरा किया गया. तत्पश्चात बारात लौटकर बाजार स्थित शिवालय पहुंची और शिव पार्वती जी का विवाहोत्सव संपन्न कराया गया. बारात में शामिल होने त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार, बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता, थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष केशव कुमार गुड्ड, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर भगत, नागेश्वर मंगरदैता, बौआ मंडल, सुभाष कुमार यादव सहित कई लोग शामिल हुए. महाशिवरात्री युवा कमेटी के गुंजन भगत, शुभम भगत, प्रिंस राय, आर्यन भगत, उज्जवल कुमार उजाला उर्फ बिट्टन, शिवम शौर्य, बॉबी सहनी, रवि भगत, सत्यम सहनी, अक्षय भगत, प्रशांत राज, जीवन गायम, शिवम राज, संतोष कुमार भगत सहित मुख्यालय वासी बारात को सफल बनाने में जुटे रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




