कोसी कटाव से बेलागोट के कई परिवार विस्थापित, एसडीओ ने लिया स्थल का जायजा

Updated:
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि कोसी की तेज धारा के कारण कटाव लगातार जारी है

विज्ञापन

सुपौल. किशनपुर प्रखंड के दुबीयाही पंचायत अंतर्गत बेलागोट में कोसी नदी के कटाव से विस्थापित हुए परिवारों की स्थिति का जायजा अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार ने मंगलवार को लिया. उन्होंने कटाव स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों से बातचीत की और राहत व पुनर्वास की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. एसडीओ ने बताया कि कोसी की तेज धारा के कारण कटाव लगातार जारी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कटाव की गति इसी तरह बनी रही तो वे तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक रसोई की व्यवस्था भी देखी, जहां प्रतिदिन सुबह-शाम मिलाकर 400 से 500 बाढ़ पीड़ितों को भोजन कराया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें पॉलीथिन शीट्स उपलब्ध कराई गई हैं और सामुदायिक रसोई में समय पर भोजन मिल रहा है. अब तक 50 से अधिक पॉलीथिन शीट्स का वितरण किया जा चुका है और करीब 20 से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं. अंचल प्रशासन द्वारा गृह क्षति और अन्य नुकसान का आकलन पूरा कर लिया गया है ताकि पीड़ितों को आगे आवश्यक सरकारी लाभ उपलब्ध कराया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन