आम लदा ट्रक 20 फीट खाई में गिरा, बाल बाल बचे चालक व उप चालक

Updated at : 16 Jul 2024 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

ट्रक पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर जख्मी का इलाज करवाया

विज्ञापन

सरायगढ़. भपटियाही थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर पिपराखुर्द गांव के समीप सोमवार की सुबह आम से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे से करीब 20 फीट नीचे खाई में गिर गया. इस घटना में चालक व खलासी को मामूली चोटें आई. घटना के संबंध में उत्तर प्रदेश के संबल जिले के चालक मुनीर व सह चालक तामीर ने बताया कि ट्रक पर आम लोड कर सिलीगुड़ी जा रहा था. इसी दौरान पिपराखुर्द गांव के समीप हाइवे पर अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गयी. किसी तरह वे दोनों केबिन से बाहर निकले. ट्रक पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर जख्मी का इलाज करवाया. ट्रक पलटने की सूचना पर पहुंची भपटियाही थाना पुलिस जानकारी ली. उक्त स्थल पर चौकीदार तैनात किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन