महा प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को कराया गया दायित्वों का बोध

Updated:
विज्ञापन
महा प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को कराया गया दायित्वों का बोध

शिविर की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि ने की

विज्ञापन

राघोपुर. निर्मली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर प्रखंड के बतरान चौक स्थित एक होटल परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया. शिविर की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि ने की. मंच संचालन नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा ने किया. प्रशिक्षक सचिन माधोगड़िया ने वैचारिक अधिष्ठान पर प्रकाश डालते हुए पार्टी की मूल विचारधारा पर प्रकाश डाला. प्रो बैद्यनाथ भगत ने पार्टी के इतिहास एवं विकास विषय पर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया. प्रशिक्षक विजय कुमार सिंह ने कार्य विस्तार की रणनीति पर जोर दिया. महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी ने कार्यपद्धति, रामकुमार राय ने सरकार की उपलब्धियां एवं उनके क्रियान्वयन, प्रशांत वर्मा ने सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नमो एप्प व सरल एप्प के उपयोग व सीमा कुशवाहा ने बूथ प्रबंधन पर कार्यकर्ताओं को दायित्व का बोध कराया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पूरे देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण शिविर अभियान चला रही है. कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य कुशल, जागरूक एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है. प्रशिक्षण में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, जिला मंत्री स्मृति कुमारी, ममता झा, जिला प्रवक्ता उषा कुमारी, जिला परिषद प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव, सागर यादव, रमण झा, जगन्नाथ चौधरी, सियाराम भगत, संजीव मिश्र, गुड्डू कुमार, शुभम राज, कृष्णा दास, राजकुमार पौद्दार, कृष्णा यादव, शंकर यादव, विनोद विश्वास सहित सिमराही नगर मंडल एवं राघोपुर उत्तर मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन