ePaper

शिव मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका ने की गुपचुप शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Updated at : 17 Nov 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
शिव मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका ने की गुपचुप शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

थाना क्षेत्र के जरौली गांव स्थित शिव मंदिर में रविवार की रात एक प्रेमी और प्रेमिका की शादी कराये जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

निर्मली. थाना क्षेत्र के जरौली गांव स्थित शिव मंदिर में रविवार की रात एक प्रेमी और प्रेमिका की शादी कराये जाने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि दोनों के बीच कई महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. रविवार को लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष की गैर मौजूदगी में मंदिर जाकर दोनों की शादी संपन्न करा दी. शादी का पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसके बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल, दोनों परिवारों की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की गयी है, लेकिन घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन