पौष पूर्णिमा के अवसर पर निकाली भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

ष पूर्णिमा के पावन अवसर पर 251 कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकालकर महायज्ञ का शुभारंभ किया

विज्ञापन

निर्मली. प्रखंड क्षेत्र के मझारी स्थित बाबा कोशिकनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित कोसी कल्प महायज्ञ को लेकर पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल देखने को मिला. पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर 251 कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकालकर महायज्ञ का शुभारंभ किया. कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कोसी नदी तट पहुंची. जहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर पवित्र जल से कलश भराव किया गया. कलश यात्रा के दौरान नेशनल हाइवे-27 पर मझारी से कोसी महासेतु टॉल प्लाजा तक एक लेन में यातायात संचालित किया गया. यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मौके पर निर्मली एसडीपीओ राजू रंजन कुमार सर्किल इंस्पेक्टर राणा रणविजय सिंह, थानाध्यक्ष सियावर मंडल सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान तैनात रहे. आयोजकों ने बताया कि बीते 40 वर्षों से पौष पूर्णिमा के अवसर पर यह महायज्ञ लगातार आयोजित किया जा रहा है. इस वर्ष आयोजन को और भी भव्य रूप दिया गया है. महायज्ञ के साथ लगे मेले में दंगल प्रतियोगिता के अलावा प्रसिद्ध कलाकार माही मनीषा और गोलू कुमार का भव्य स्टेज शो भी आयोजित किया जाएगा. जिसे लेकर श्रद्धालुओं और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन