ePaper

मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को ले निकाली गयी कलश यात्रा

Updated at : 04 Apr 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को ले निकाली गयी कलश यात्रा

यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में भक्ति, एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बन गया है

विज्ञापन

प्रतापगंज. टेकुना पंचायत के बजरंगबली चौक स्थित नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में मूर्ति स्थापना से पूर्व शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इस कलश यात्रा में 151 कन्याओं ने पारंपरिक पीले वस्त्रों में भाग लिया और सिर पर कलश लेकर गाजे-बाजे तथा रामधुन के साथ मंदिर प्रांगण से यात्रा आरंभ की. श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस कलश यात्रा में हर हर महादेव, जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से वातावरण गूंज उठा. यात्रा नवनिर्मित मंदिर से शुरू होकर घरमघाट नदी तक पहुंची. जहां कन्याओं ने कलश में पवित्र जल भरकर पुनः मंदिर प्रांगण में वापस पहुंचकर कलशों को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया. पूजा अनुष्ठान का नेतृत्व पंडित संजय झा ने किया. ग्रामवासियों ने जानकारी दी कि यह मंदिर वर्षों से ग्रामीणों की आस्था का केंद्र रहा है, जिसका निर्माण कार्य स्थानीय जनसहयोग से पूर्ण किया गया है. मंदिर में स्थापित की जाने वाली साढ़े तीन फीट ऊंची संगमरमर की बजरंगबली मूर्ति विशेष रूप से राजस्थान से मंगवाई गई है. मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार, शनिवार को प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि रविवार को मूर्ति स्थापना के साथ रामायण पाठ और 24 घंटे का अष्टयाम कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा. यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में भक्ति, एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बन गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन