एक ही रात तीन घरों से जेवरात, नकदी व अनाज की चोरी

Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ितों द्वारा आवेदन देने पर कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन

प्रतापगंज. थाना क्षेत्र की पंचायत भवानीपुर दक्षिण और उत्तर में चोरों ने बुधवार की रात तीन घरों को निशाना बनाया. जानकारी अनुसार बुधवार की रात भीषण ठंड में चोरों ने गृह स्वामियों की गहरी नींद को भांप कर भवानीपुर दक्षिण के वार्ड 14 निवासी राजेश दास के घर के पीछे के गेट खोल कर घर में प्रवेश कर बरामदे पर रखा अनाज से भरे छोटे तीन ड्राम और महंगे कपड़े चुरा ले गये. उसी वार्ड के प्रभु यादव के दरवाजे परचून की दुकान का ताला तोड़ दुकान में कीमती किराना सामान चुरा लिया. चोरी जानकारी लोगों को सुबह जगने पर लगी. वहीं चोरों ने भवानीपुर दक्षिण पंचायत की सीमा से लगी भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 15 निवासी हरि लाल यादव के घर से नगदी, जेवरात और कीमती कपड़े की चोरी कर ली. पीडित हरिलाल की पत्नी शांति देवी ने बताया कि घर में सोई थी. पति दरवाजे पर सोये हुए थे. सुबह जब नींद खुली तो उठकर देखा की सामान बिखरा पड़ा है. घर से बक्सा गायब है. साथ ही बगल वाले कमरे में रखा ट्रंक का ताला टूटा हुआ था. बताया कि बक्सा में 95 हजार नकदी सहित 46 भरी चांदी के जेवरात और 12 आना भर का सोना के जेवर सहित जमीन के सारे कागजात चोर उठाकर ले गये. चोरों ने खाली बक्सा को घर से उठाकर पांच सौ मीटर की दूरी पर फेंक दिया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ितों द्वारा आवेदन देने पर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन