दो घरों से नकदी सहित लाखों के जेवर की चोरी

Published at :05 Mar 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
दो घरों से नकदी सहित लाखों के जेवर की चोरी

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दोनों ही घटना स्थल पर जाकर छानबीन की गई है

विज्ञापन

छातापुर. राजेश्वरी थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा पंचायत के उपमुखिया के घर मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. उपमुखिया राधा देवी पति नरेश पासवान के वार्ड नौ स्थित आवास पर हुई चोरी की घटना में नकदी, जेवरात व वस्त्र सहित लाखों की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ किया है. वहीं इसी पंचायत के वार्ड सात में ओमप्रकाश मंडल के घर को निशाना बनाते चोरों ने नकदी व हजारों मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली. सूचना के बाद बुधवार को पुलिस दोनों ही घटना स्थल पर पहुंची और चोरी की छानबीन कर आवश्यक पूछताछ की गई. पीड़ित उपमुखिया एवं श्री मंडल द्वारा थाना को संयुक्त आवेदन दिया गया है. आवेदन में घटना का उद्भेदन करने व चोरी गयी संपत्ति की बरामदगी की गुहार लगाई गई है. उपमुखिया पति श्री पासवान ने बताया कि अज्ञात चोरों ने देर रात किवाड़ के ताले को तोड़कर घर में रखे दो बक्से को उठाकर पास के मकई के खेत में ले गए. जहां बक्से में रखे 40 हजार नकदी के अलावे तीन भरी सोना व 30 भरी चांदी के आभूषण सहित महंगे वस्त्र लेकर चंपत हो गये. वहीं ओम प्रकाश मंडल के घर को निशाना बनाते चोरों ने बक्सा में रखे 15 हजार नकदी के अलावे, मंगलसूत्र, लाकेट व पायल चुरा ले गए. यहां भी चोरों ने किवाड़ का ताला तोड़ दिया और बक्सा को उठा खेत में ले गये. उपमुखिया सहित दो घरों में हुई चोरी की घटना के बाद गांव में भय व्याप्त हो गया है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दोनों ही घटना स्थल पर जाकर छानबीन की गई है. प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन