विस चुनाव की तैयारी को लेकर जदयू की बैठक

Published at :05 Mar 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
विस चुनाव की तैयारी को लेकर जदयू की बैठक

बैठक को संबोधित करते प्रो यादव ने कहा कि बिहार में अब चुनावी बिगुल बज चुका है

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के न्यू मार्केट स्थित मनोज यादव के आवासीय परिसर में बुधवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रो कमल प्रसाद यादव ने किया. बैठक को संबोधित करते प्रो यादव ने कहा कि बिहार में अब चुनावी बिगुल बज चुका है और सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं. उन्होंने कहा कि इस चुनावी रण को जीतने के लिए जदयू का एक ही मंत्र है, बूथ जीतो चुनाव जीतो. बताया कि इसके लिए आज की बैठक के दौरान प्रखंड के सभी जदयू पंचायत अध्यक्षों को मतदाता सूची की एक-एक प्रति उपलब्ध करवा दी गई है. साथ ही सभी पंचायत अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि सभी अध्यक्ष अपने पंचायत के सभी बूथों पर दस सदस्यीय सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक टीम गठित करें, जिसमें दो महिलाओं को अनिवार्य रूप से रखना है. कहा कि इसी मंत्र के तहत जल्द ही प्रखंड के सभी 160 बूथों पर टीम गठित कर आगे की रणनीति तय की जाएगी. उन्होंने कहा कि ””2025 में 225-फिर से नीतीश”” का नारा बुलंद करते हुए सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर नीतीश सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को रूबरू कराएं और पार्टी की विचारधारा से उन्हें जोड़ने का काम करें. मौके पर महिला जिलाध्यक्ष पूनम देवी, महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, गोपाल चांद, नूर आलम, मित्तन यादव, सूर्य नारायण मेहता, कृत्यानंद मेहता, रविन्द्र विश्वास, राजेन्द्र मंडल, ऋषिकांत विश्वकर्मा, हरदेव यादव, संपत लाल मंडल, कृष्णदेव मेहता, रामचंद्र राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन