पटना को हराकर फाइनल में पहुंचा जमशेदपुर

टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को 21 हजार रुपए नगद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा
जमशेदपुर बनाम दरभंगा के बीच फाइनल आज – जमशेदपुर के शतकवीर अरविंद कुमार बने मैन ऑफ द मैच – फाइनल मैच को लेकर दुल्हन की तरह सजाया गया स्टेडियम सुपौल. आउटडोर स्टेडियम में आयोजित अंतरराज्यीय आमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रुप बी का सेमीफाइनल मुकाबला जमशेदपुर बनाम पटना के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर की टीम ने पटना को 32 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. पटना के कप्तान आकाश राज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में अरविंद कुमार के शानदार शतकीय पारी की बदौलत 08 विकेट के नुकसान पर 292 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जमशेदपुर की ओर से बल्लेबाज अरविंद कुमार ने 62 गेंद पर 13 चौका व 04 छक्का की मदद से 109 रन बनाया. अनुराग ने 38 गेंद पर 04 चौका व 03 छक्का की मदद से 46 रन, सूरज शर्मा ने 44 गेंद पर 06 चौका की मदद से 45 रन का शानदार पारी खेला. वही अश्वनी कुमार ने 27 गेंद पर 04 चौका की मदद से 25 रन एवं भानु आनंद ने 10 गेंदों पर 02 चौका की मदद से 13 रन बनाया. पटना के गेंदबाज आकाश राज ने 07 ओवर में 63 रन देकर 03 विकेट प्राप्त किया. शशीम राठौड़ ने 07 ओवर में 48 रन देकर 02 विकेट व पवन कुमार ने 07 ओवर में 58 रन देकर 02 विकेट प्राप्त किया. 293 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना की टीम ने कप्तान आकाश राज व पीयूष कुमार के अर्धशतकीय पारी के बावजूद 260 रन पर ही सिमट गयी. आकाश राज ने 40 गेंद पर 02 चौका व 01 छक्का की मदद से 50 रन व पीयूष कुमार ने 47 गेंद पर 07 चौका की मदद से शानदार 50 रन बनाए. हर्ष राज ने 32 गेंद पर 04 चौका व 01 छक्का की मदद से 44 रन, एमडी आलम ने 27 गेंद पर 03 चौका व 01 छक्का की मदद से 37 रन, मंगल महरूर ने 18 गेंद पर 03 चौका की मदद से 22 रन, शशीम राठौड़ ने 18 गेंद पर 03 चौका की मदद से 20 रन बनाया. जमशेदपुर के गेंदबाज निशिकांत कुमार, खालिद आलम, अश्वनी कुमार व अजमत राजा वारसी ने 02-02 विकेट प्राप्त किया. मैच में निर्णयक के रूप में अभय कुमार व अनिल गुप्ता मौजूद थे. कॉमेंटेटर के रूप में पीएन शेखर थे. मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जमशेदपुर के बल्लेबाज शतकवीर अरविंद कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. विजेता टीम को मिलेगा 01 लाख रुपये व ट्रॉफी आयोजन समिति के अध्यक्ष सह जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव नवीन गुप्ता ने बताया कि बुधवार को दरभंगा बनाम जमशेदपुर के बीच आमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा. बताया कि विजेता टीम को 01 लाख रुपये नकद राशि व विजेता ट्रॉफी दिया जाएगा. उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद राशि व उप विजेता ट्रॉफी दी जाएगी. टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को 21 हजार रुपए नगद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




