दूसरे का जीवन बचाने के लिए हर एक मानव को रक्तदान करना है जरूरी : एसपी

Updated:
विज्ञापन
दूसरे का जीवन बचाने के लिए हर एक मानव को रक्तदान करना है जरूरी : एसपी

नये रक्त का संचार होता है. कहा कि किसी का जीवन बचाने के लिये रक्तदान करना जरूरी है.

विज्ञापन

बिहार पुलिस दिवस सप्ताह के अंतिम दिन 25 पुलिस कर्मियों ने किया रक्तदान सुपौल बिहार पुलिस दिवस सप्ताह के अंतिम दिन गुरुवार को पुलिस केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में लगभग 25 पुलिस पदाधिकारियों ने रक्तदान किया. एसपी शैशव यादव ने कहा कि बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर पुलिस केंद्र में जनसेवा में रक्तदान को लेकर पुलिस पदाधिकारियों ने रक्तदान किया. कहा कि रक्तदान महादान है, रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है. लोगों को अपने जीवन में जरूर रक्तदान करना चाहिये. रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं होती है. बल्कि नये रक्त का संचार होता है. कहा कि किसी का जीवन बचाने के लिये रक्तदान करना जरूरी है. अपने लिये तो सभी जीते हैं. पर दूसरों के लिये जीना बड़ी बात है. रक्तदान करके लोगों की मदद की जा सकती है. रक्तदान ना केवल अन्य व्यक्ति के जीवन को बचाता है, बल्कि यह रक्त देने वालों को भी स्वस्थ्य बनने में मदद करता है. इसलिये यह दोनों के लिये फायदेमंद है. रक्तदान करने वालों में महबूब आलम, अरविंद कुमार, मनीष कुमार, राजीव रंजन, सोहित यादव, अंकित कुमार, शशि कुमार, लवली कुमार, चंदन कुमार, कृष्णा कुमार, राजीवन कुमार सिंह, नीतीश कुमार, हरिंद्र प्रसाद, रंजीत कुमार यादव, दीपक कुमार सिंह, सद्दाम हुसैन, सत्येंद्र कुमार, मोनी कुमारी, नंद किशोर कुमार शामिल हैं. कार्यक्रम में प्रशिक्षु डीएस नीतू सिंह, ब्लड केंद्र सुपौल की काउंसलर किरण मिश्रा, लैब इंचार्ज ठाकुर चंदन सिंह, टैक्निशियन स्तुति प्रिया, नर्सिंग स्टॉफ ज्योति समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे. शिविर में मरौना, कुनौली के एसएचओ, सुपौल के एएसआई सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन