अनुमंडल अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस, एक-दूसरे को केक खिलाकर दी बधाई

फ्लोरेंस नाइटिंगेल जो दुनिया की पहली नर्स थी,
वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ शैलेन्द्र दीपक की अध्यक्षता में अनुमंडलीय अस्पताल की एएनएम और जीएनएम ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया और एक-दूसरे को केक काटकर खिलाया. कार्यक्रम के बाबत जानकारी देते हुए एएनएम पुष्पा कुमारी ने बताया कि प्रत्येक साल 12 मई को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है. फ्लोरेंस नाइटिंगेल जो दुनिया की पहली नर्स थी, उन्होंने के जन्मदिन के मौके पर नर्स दिवस मनाया जाता है. इसी उपलक्ष्य में वीरपुर अनुमंडल अस्पताल में भी धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया है. जहां सभी एएनएम ने एक-दूसरे को केक खिलाकर उनका जन्मदिन मनाया और खुशियों को साझा किया. मौके पर अस्पताल के प्रबंधक अविनाश कुमार, डॉ सौरभ सुमन, पूनम सिन्हा, पूजा भारती, सैनी कुमारी, राखी कुमारी, निहारिका सुमन, वर्षा कुमारी, संजू कुमारी, पुष्पा कुमारी आदि मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




