पीड़ितों को ससमय मुआवजा व अन्य सुविधा देने का निर्देश

पुलिस अधीक्षक शैशव यादव से प्राप्त सभी मुआवजा प्रस्ताव की समीक्षा के बाद स्वीकृति प्रदान की गई
सुपौल. जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक वेश्म कार्यालय में हुई. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी को पीड़ितों को ससमय मुआवजा एवं अन्य सुविधाओं का लाभ देने का निर्देश दिया गया. साथ ही पुलिस अधीक्षक शैशव यादव से प्राप्त सभी मुआवजा प्रस्ताव की समीक्षा के बाद स्वीकृति प्रदान की गई. विशेष लोक अभियोजक को निदेशित किया गया कि गवाहों को यात्रा भत्ता/दैनिक भत्ता देने हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को गवाहों की सूची बैंक-पासबुक, आधार एवं गवाही की तिथि सहित देना सुनिश्चित करें. हत्या के मामलों में आरोप गठन होने के बाद नियमानुसार नियोजन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. अध्यक्ष द्वारा लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए ससमय अंतिम आरोप पत्र दाखिल करने के लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया गया. बैठक में असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सुपौल, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के अतिरिक्त विशेष लोक अभियोजक एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










