ePaper

एड्स से बचाव को जागरूकता कार्यक्रम में दी जानकारी

Updated at : 20 Sep 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
एड्स से बचाव को जागरूकता कार्यक्रम में दी जानकारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार ने की

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में शनिवार को अनूपलाल यादव महाविद्यालय, त्रिवेणीगंज में एचआईवी, एड्स बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम और संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार ने की, जबकि कार्यक्रम पदाधिकारी एवं रेड रिबन क्लब नोडल पदाधिकारी प्रो विद्यानंद यादव ने इसका संचालन किया. प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का विकास वहां के लोगों के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है. उन्होंने बताया कि एचआईवी, एड्स एक घातक रोग है, जो मानव जीवन को धीरे-धीरे प्रभावित करता है और इसके प्रति जागरूकता ही बचाव का पहला कदम है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज में इस बीमारी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूकता फैलाएं. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव ने कहा कि एड्स और एचआईवी मानव शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता पर हमला करता है. इसके प्रमुख लक्षणों में बुखार, वजन कम होना, खांसी, सांस फूलना, थकान, मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर रैश और लगातार दस्त शामिल हैं. यह वायरस मानव रक्त, यौन तरल पदार्थ, घाव और स्तन के दूध में पाया जाता है. उन्होंने बताया कि चुंबन, हाथ मिलाना, छींकना या टॉयलेट साझा करने से यह वायरस नहीं फैलता. संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण प्रो अरुण कुमार, प्रो देवनारायण यादव, प्रो तरुण कुमार सिंह, प्रो विनोद कुमार विमल, प्रो राजकुमार यादव, प्रो रामचंद्र यादव, प्रो कुलानन्द यादव, प्रो महेश कुमार, प्रो प्रफुल्ल कुमार, तृतीय इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो शंभू यादव, प्रो कुमारी पूनम एवं अन्य उपस्थित रहे. इसके अलावा एनएसएस के स्वयंसेवक जैसे सिमरन गोयल, मिनटी कुमारी, बबली कुमारी, लवली, सरिता, निभा कुमारी, मनीषा कुमारी, नीतू कुमारी, साक्षी कुमारी, पूजा कुमारी, चांदनी कुमारी और अन्य ने सक्रिय भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन