ePaper

आशा की बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दी गयी जानकारी

Updated at : 04 Dec 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
आशा की बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दी गयी जानकारी

बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस के सत्या ने की

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में गुरुवार को सभी आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस के सत्या ने की. बैठक में आशाओं कार्यकर्ताओं को एमआशा एप, परिवार नियोजन, पल्स पोलियो, अनीमिया मुक्त भारत, एनसीडी, मातृ एवं शिशु मृत्यु सहित अन्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण जिला स्तरीय पदाधिकारी अभिषेक कुमार के द्वारा एवं डब्लूएचओ क्रिसलय कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेमचंद रंजन, बीसीएम तपेश कुमार मंडल, बीएमएनइ लीलानंद सिंह, लेखा प्रबंधक राजीव रंजन मिश्रा के द्वारा बारी-बारी से सभी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दिया गया. इस मौके पर मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सतेन्द्र कुमार सत्या, डॉ लक्ष्मीकत राय आशा फैसिलिटेटर बबिता देवी,नूतन देवी,आशा कार्यकर्ता इन्द्रमाला देवी, सीता देवी, रीता देवी, अनिता देवी, अमीना, जरीना खातून, जीवन देवी, ललिया देवी, पार्वती कुमारी, सीता कुमारी, संजना कुमारी सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी आशा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन