सखी वार्ता कार्यक्रम में प्रतिभागियों को केंद्र व राज्य सरकार के महात्वाकांक्षी योजनाओं की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

लैंगिक विशेषज्ञ नीतू कुमारी ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानून का उल्लंघन है

विज्ञापन

सुपौल. महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा छातापुर प्रखंड के सेविका के साथ सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मौजूद जिला मिशन समन्वयक हरिनारायण कुमार ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही सभी सेविका को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पात्र लाभुकों का आवेदन पंजीकरण करने हेतु निर्देशित किया. लैंगिक विशेषज्ञ नीतू कुमारी ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानून का उल्लंघन है. जो बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधा उत्पन्न करता है, व सपनों को साकार होने से रोकता है. कहा कि बेटा- बेटी व महिला- पुरुष में लैंगिक भेदभाव को समाज से मिटाने की जरूरत है. आरती कुमारी ने महिलाओं के साथ हो रही घरेलू हिंसा के बारे में भी महिलाओं को जागरूक करने से संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम में मो तारिक सिद्दीकी सहित केस वर्कर, सभी महिला पर्यवेक्षिका, सभी सेविका सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन