ePaper

स्कूली बच्चों को आपदा से बचने की दी जानकारी

Updated at : 15 May 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को आपदा से बचने की दी जानकारी

कहा कि अत्यधिक धूप में बाहर न निकले, खीरा ककड़ी, नींबू, प्याज, सत्तू भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें

विज्ञापन

सुपौल. जिला मुख्यालय के हजारी 2 विद्यालय के सभागार भवन में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ” सुरक्षित शनिवार अंतर्गत जलवायु परिवर्तन एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम विषयक जागरूकता कैम्प का आयोजन घोघरडीहा प्रखंड स्वराज्य विकास संघ द्वारा किया गया. जागरूकता कार्यक्रम में प्रशिक्षक शैलेन्द्र कुमार सुधांशु ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण वर्तमान समय में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रहा है. इसके कारण भीषण गर्मी, लू, बाढ़, सुखाड़ के साथ साथ अन्य समस्याएं बढ़ती जा रही है. इन समस्याओं का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों एवं महिलाओं पर पड़ता है. इसके जोखिमों को कम करने के लिए बच्चों को जागरूक किया जा रहा है. प्रशिक्षक अशोक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सभी विद्यालयों में “सुरक्षित शनिवार ” की गतिविधियां संचालित की जाती है. इस दौरान बच्चों के द्वारा हजार्ड हंट का मॉक ड्रिल भी किया गया. लू व भीषण गर्मी के प्रभाव से बचने के का टिप्स दिया गया. कहा कि अत्यधिक धूप में बाहर न निकले, खीरा ककड़ी, नींबू, प्याज, सत्तू भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें. इसके साथ ही साथ लू लगने पर जीवन रक्षक घोल, छाछ एवं चिकित्सक के निर्देशों का पालन करें. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ रामचंद्र यादव ने किया. वहीं विद्यालय परिसर में औषधीय पौधे लगाये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन