ePaper

अलविदा जुम्मा के मौके पर रोजेदारों के लिये इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन

Updated at : 29 Mar 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
अलविदा जुम्मा के मौके पर रोजेदारों के लिये इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन

इस क्षेत्र की परंपरा रही है कि हर पर्व को हिन्दू एवं मुस्लिम भाइयों ने आपसी सहयोग से मनाया है

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमराही नगर पंचायत के करजाईन रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के सौजन्य से शुक्रवार की संध्या अलविदा जुम्मा के मौके पर रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. जहां क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदार सहित गणमान्य लोगों ने भाग लिया. संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक सतीश यादव ने रमजान के इस पाक महीने में सभी रोजेदार भाइयों को रमजान की बधाई देते हुए कहा कि रमजान एक पाक व पवित्र महीना है और मान्यता है कि इस महीने की जाने वाली हर दुआ कुबूल होती है. बताया कि उनके अस्पताल की ओर से हर वर्ष रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है. कहा कि इस क्षेत्र की खूबी रही है कि हिन्दू मुस्लिम एक साथ हर पर्व त्योहार को आपसी सद्भाव के साथ मिलकर मनाते हैं. वहीं भपटियाही प्रमुख विजय कुमार यादव, शाहपुर पृथ्वीपट्टी के मुखिया सतीश पांडेय, हरिराहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन यादव, बबलू यादव आदि ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है. कहा कि इस क्षेत्र की परंपरा रही है कि हर पर्व को हिन्दू एवं मुस्लिम भाइयों ने आपसी सहयोग से मनाया है. जिस कारण यहां आज भी हिन्दू मुस्लिम की आपसी भाईचारा कायम है. इफ्तार पार्टी में दोनों समुदाय के लोगों ने लजीज व्यंजनों का जमकर लुफ्त उठाया. मौके डॉ तारिक अनवर, डॉ उमेश कुमार, डॉ भरत चौधरी, डॉ तबरेज, सुभाष पाण्डेय, कृष्णा यादव, विप्लव भगत, निषाद आलम, मो आलम, अशोक कुमार, मो इश्तियाक सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन