कंधे के सहारे हुआ प्रतिमा विसर्जन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु बने साक्षी

Updated:
विज्ञापन

वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार प्रतिमाओं का विसर्जन भक्त कंधे पर उठाकर करते हैं.

विज्ञापन

निर्मली अनुमंडल क्षेत्र में विजयादशमी का पर्व गुरुवार को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. शांति व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच प्रतिमा विसर्जन यात्रा और पारंपरिक रावण दहन संपन्न हुआ. इस दौरान शहर व ग्रामीण इलाके में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. निर्मली शहर में प्रतिमा विसर्जन की सबसे खास बात रही कि यहां वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार प्रतिमाओं का विसर्जन भक्त कंधे पर उठाकर करते हैं. बड़ी दुर्गा मंदिर से शुरू हुई विसर्जन यात्रा लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करते हुए तिलयुगा नदी तट तक पहुंची. इस दौरान मेन रोड, गलियों, छतों और बालकनियों से लेकर रेलवे स्टेशन तक हर जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी. जरौली ढाला के पास पारंपरिक रावण दहन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी व गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से रावण दहन किया. एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा व एसडीपीओ राजू रंजन कुमार के नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम की निगरानी सीओ विजय प्रताप सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर राणा रणविजय सिंह, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सियावर मंडल, निहाल कुमार, दिवाकर तिवारी, विकास कुमार, नेहा कुमारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन