आईटीआई में स्टार्टअप सेल की ओर से आउटरीच प्रोग्राम और आइडिएशन चैलेंज का आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य शक्ति कुमार द्वारा की गई
सुपौल. सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय के स्टार्टअप सेल द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सुपौल में एक दिवसीय आउटरीच प्रोग्राम एवं आइडिएशन चैलेंज का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को स्टार्टअप, उद्यमिता व बिहार स्टार्टअप नीति 2022 की जानकारी प्रदान करना था. कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य शक्ति कुमार द्वारा की गई. जिन्होंने स्टार्टअप और उद्यमिता की मूल अवधारणाओं पर प्रकाश डाला. इसके पश्चात स्टार्टअप फैकल्टी इंचार्ज प्रो शादाब आजम सिद्दीकी ने बिहार स्टार्टअप नीति 2022 की विस्तृत जानकारी छात्रों से साझा की, जिससे विद्यार्थियों को उद्यमिता के नए अवसरों को समझने का अवसर मिला. 100 से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी से कार्यक्रम में उत्साह और जागरूकता की स्पष्ट झलक दिखाई दी. कार्यक्रम के दौरान स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि, स्टार्टअप और नवाचार ही आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम हैं और बिहार सरकार की यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित कर रही है. इस मौके पर बृजमोहन कुमार, अरुण कुमार, आलोक शेखर, संतोष कुमार, अनिल कुमार, संजीव कुमार, आशुतोष पांडे, विपिन पाठक, प्राण मोहन, मनीष, कृष्ण मुरारी, सुमित, कांति आदि मौजूद थे. कार्यक्रम के संचालन में छात्र प्रतिनिधि निशांत, आयुष एवं रोहित की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने में अहम योगदान दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










