वर्षों से लंबित 21 सूत्री मांगों के समर्थन में गृह रक्षकों ने दिया धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Aug 2024 7:22 PM

विज्ञापन

धरना गृह रक्षकों की सरकार से वर्षों से लंबित 21 सूत्री मूलभूत समस्याओं को लेकर किया गया.

विज्ञापन

सुपौल बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ केंद्रीय समिति पटना के आह्वान पर सोमवार को जिला गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र यादव की अध्यक्षता में गृह रक्षकों ने डिग्री कॉलेज के समीप एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया. धरना गृह रक्षकों की सरकार से वर्षों से लंबित 21 सूत्री मूलभूत समस्याओं को लेकर किया गया. धरना के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 21 सूत्री मांगों का पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया. दिये मांग पत्र में कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली एवं उच्च न्यायालय पटना के आदेश के आलोक में राज्य के गृह रक्षकों का कर्त्तव्य भत्ता, मंहगाई भत्ता के साथ पुलिस को मिलने वाली अन्य सुविधा अविलंब दी जाय. वर्तमान में 50 प्रतिशत मंहगाई भत्ता अन्य कर्मचारियों को दिया जाता है, राज्य के गृह रक्षकों के वर्षों से कर्त्तव्य पर लगातार रहने के कारण मानवीय विचार करते हुए माह में पांच दिन भत्ता सहित छुट्टी प्रदान की जाय. सेवानिवृत्त गृहरक्षकों की सेवानिवृत लाभ डेढ़ लाख रूपये प्रदान करने में 20 वर्ष की शर्तों को हटाकर सभी सेवानिवृत गृह रक्षकों को सेवानिवृत के समय ही भुगतान की जाय. बढ़ती मंहगाई को देखते हुए डेढ लाख रूपये मिलने वाली राशि को 05 लाख तक की बढ़ोतरी की जाए. कर्तव्य पर प्रतिनियुक्त के दौरान मृत अथवा पूर्णतः अपाहिज गृह रक्षकों के आश्रितों को शैक्षणिक योग्यता 08वीं पास ही आश्रित को अनुकंपा का लाभ सभी प्रभावित बलों को दिया जाय. गृह रक्षकों को कर्त्तव्य के दौरान बीमारी या दुर्घटनाग्रस्त होने पर इलाजरत अवधि तक कर्त्तव्य मानते हुए भत्ते का भुगतान किया जाय. बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ केंद्रीय समिति पटना में संघ कार्यालय हेतु भवन आंवटित किया जाय. गृह रक्षकों को बिहार पुलिस बीएमपी, रेल, जेल, वन, उत्पाद, खनन, अग्निशाम, चालक की बहाली कठिन शारीरिक जांच प्रक्रिया को कम कर 50 प्रतिशत आरक्षित जगह को गृह रक्षकों से भरा जाय. इसके अलावा अन्य कई मांगें शामिल है. धरना में वरीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष हरेराम प्रसाद यादव, जिला सचिव बेचन यादव, उप सचिव अर्जुन कुमार अमर, कोषाध्यक्ष भरथलाल मेहता, कार्यालय सचिव शत्रुघ्न प्रसाद यादव, रंजीत सिंह, कृष्णदेव मेहता, राकेश झा, योगेंद्र यादव, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में गृह रक्षा वाहिनी के स्वयंसेवक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन