सत्संग केंद्र पर बवाय दा का मनाया गया 59वां जन्मदिवस

Updated:
विज्ञापन
सत्संग केंद्र पर बवाय दा का मनाया गया 59वां जन्मदिवस

भजन कीर्तन का दौर चला और स्तुति व इस्टवृत्ति में लोगों ने श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया

विज्ञापन

छातापुर.

मुख्यालय स्थित बस पड़ाव से पूरब भट्टावाड़ी सड़क में अवस्थित श्री श्री ठाकुर के सत्संग केंद्र पर बवाय दा का 59वां जन्मदिवस मनाया गया. सोमवार देर शाम आयोजित समारोह में गुरूभाई व गुरूबहन उमंग व उत्साह के साथ शामिल हुए. ऋत्विक गोनर दा के सानिध्य में आयोजित जन्मोत्सव में भजन कीर्तन का दौर चला और स्तुति व इस्टवृत्ति में लोगों ने श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया. समारोह में ऋत्विक गोनर दा ने श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी एवं बवाय दा के उपदेशों को बताया, साथ ही उनके बताये रास्ते पर चलकर परिवार व समाज का कल्याण करने का संदेश दिया. गुरूभाई ललितेश्वर पांडेय ने श्री श्री ठाकुर एवं बवाय दा के विचारों को अपनाकर जीवन को सार्थक व सफल बनाने की अपील की.

लोगों के बीच प्रसाद का किया गया वितरण

हर्ष और सादगीपूर्ण माहौल में लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. समारोह में वरीष्ठ गुरूभाई गोपालजी भगत, बिनोद गुप्ता, राजकुमार भगत, प्रदीप साह, शंभू गुप्ता, गुरूबहन सुशीला देवी मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन