घर में घुसकर विधवा महिला की गला दबाकर हत्या, नकदी-जेवरात लूटकर फरार हुए बदमाश

Updated:
विज्ञापन
घर में घुसकर विधवा महिला की गला दबाकर हत्या, नकदी-जेवरात लूटकर फरार हुए बदमाश

उनके कोई संतान नहीं थे और वे बकरी पालन कर अपना जीवनयापन करती थीं

विज्ञापन

बकरे बेचकर रखी थी नकदी, नशेड़ियों पर ग्रामीणों ने जताया शक; पुलिस जांच में जुटी

पिपरा.

थाना क्षेत्र के ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत में सोमवार की देर रात अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए 60 वर्षीय विधवा महिला की गला दबाकर हत्या कर घर में रखे नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. मृतका की पहचान स्वर्गीय चंदेश्वरी यादव की पत्नी चनिया देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि उनके पति का निधन करीब 15-20 वर्ष पूर्व हो चुका था. उनके कोई संतान नहीं थे और वे बकरी पालन कर अपना जीवनयापन करती थीं.

पैसे के लालच में अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर का दरवाजा तोड़कर प्रवेश कर गये. लूटपाट के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने चनिया देवी का गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए. ग्रामीणों ने बताया कि चनिया देवी ने दो-चार दिन पहले ही कुछ बकरे बेची थी, जिससे मिले रुपये घर में रखी थी. आशंका जताई जा रही है कि इसी रकम के लालच में अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों सूखा नशा करने वाले युवकों की गतिविधियां बढ़ गई हैं और वे छोटी-छोटी रकम के लिए चोरी, लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में नशे के कारोबार और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि अकेले रहने वाली वृद्ध महिला को अपराधियों ने आसान निशाना समझकर इस जघन्य घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या एवं लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की गहन जांच की जा रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन