जमीन विवाद में मारपीट, आधा दर्जन जख्मी

घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के लौकहा पंचायत के नौनपार के वार्ड 14 में रविवार को लक्ष्मी नारायण मेहता और पड़ोस के रामदेव मेहता के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी. मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लक्ष्मी नारायण मेहता और पड़ोस के रामदेव मेहता के बीच जमीन विवाद को लेकर गाली गलौज हुआ. इसके बाद रामदेव मेहता, राजेश मेहता, सुरेश मेहता सहित अन्य लोगों ने मिलकर लाठी डंडे से लक्ष्मी नारायण मेहता, गुंजन कुमारी, रीता कुमारी, संजय कुमार, कविता भारती और चंद्रकला देवी को लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ भपटियाही में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर विभूति कुमार विमल ने सभी घायलों का इलाज किया. घटना में गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी नारायण मेहता, गुंजन कुमारी और रीता कुमारी को बेहतर इलाज कराने को लेकर सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










