जमीन विवाद से जुड़े पांच मामलों की हुई सुनवाई

Updated at : 13 Jul 2024 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

ड़ी संख्या में आवेदनकर्ता अपना पक्ष रखने के लिए जनता दरबार में पहुंचे

विज्ञापन

सरायगढ़. भपटियाही थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामले की सुनवाई को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. दरबार की अध्यक्षता सीओ धीरज कुमार ने की. बड़ी संख्या में आवेदनकर्ता अपना पक्ष रखने के लिए जनता दरबार में पहुंचे. सीओ ने बताया कि दरबार में भूमि विवाद से जुड़े 05 आवेदनों का निष्पादन किया गया. बाकी आवेदनकर्ता को अगले शनिवार की तिथि निर्धारित कि गई. उन्होंने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से दोनों पक्षों के समक्ष कागजातों के अवलोकन के आधार पर सुनवाई किया जाता है. उन्होंने लोगों से आपसी समझौते के तहत मिल बैठकर छोटे-छोटे मामलों को सुलझाने की अपील की. ताकि सामाजिक स्तर पर आपसी भाईचारे कायम रहे और न्यायालय भी कम मामले पहुंचेंगे. इस मौके पर थानाध्यक्ष किशोर कुमार, एएसआई मनू कुमार यादव, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन